सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- ओबरा। हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने रेणुकापार के परसोई गांव के टोला गाड़ापाथर में करंट की चपेट में आए किशोर मामले में पांच लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोर जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाए तार के करंट की चपेट में आ गया था। पुलिस ने घायल किशोर के पिता राम गुलाब की तहरीर पर यह कार्रवाई की है। परसोई के टोला गाड़ा पाथर निवासी राम गुलाब का आरोप है कि बीते 27 सितंबर को गांव निवासी मनोहर पुत्र जवाहिर, संत कुमार पुत्र मनोहर, राजेश पुत्र जवाहिर एवं रामप्रीत पुत्र राम दुलारे तथा फूल सिंह पुत्र हीरा लाल ने जंगली सुअर मारने के लिए बिजली का तार बिछाया था। उसकी चपेट में आकर उनका 17 वर्षीय पुत्र अरविंद गंभीर रुप से झुलस कर घायल हो गया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है। वही सभी पांचों आरोपी अक्सर आए दिन जंगली...