दुमका, जुलाई 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। इंटर स्टेट माइग्रेट वर्कर यूनियन के मुख्यालय लखीकुंडी में संगठन के विस्तार, मजदूर हितों की सुरक्षा एवं लंबित श्रमिक शिकायतों पर विचार-विमर्श को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एमडी जाकिर अंसारी ने की। बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से किशोर कुमार टुडू को दुमका प्रखंड अध्यक्ष तथा हेमलाल सोरेन को दुमका प्रखंड सचिव मनोनीत किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने नव-मनोनित पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रवासी एवं स्थानीय मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। यह भी पढ़ें- इंटर स्...