मथुरा, अगस्त 8 -- स्वर सम्राट एवं हिंदी फिल्म जगत के महान पार्श्वगायक किशोर कुमार के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में केके क्लब द्वारा एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ केक काटकर तथा किशोर कुमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात शहर के शौकिया एवं पेशेवर कलाकारों ने किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गायन, वीडियो रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी किया गया। देर रात तक चले इस आयोजन में मौजूद लोगों ने उनके सदाबहार गीतों का आनंद लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की जानकारी क्लब के निदेशक, कार्यक्रम आयोजक, एवं गायक पंकज अग्रवाल ने कहा कि किशोर कुमार केवल महान गायक ही नहीं, बल्कि अभिनय, संगीत निर्देशन, फिल्म निर्माण और हास्य क...