चंदौली, दिसम्बर 26 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को दुधारी गांव निवासी किशोर भोनू की हत्या मे शामिल दो अभियुक्तों को नौबतपुर बार्डर के पास गिरफ्तार लिया। दोनों कहीं भागने की फ़िराक़ में थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस एक मुख्य आरोपी पहले ही जेल भेज चुकी है। बीते 15 दिसंबर को क्षेत्र के दुधारी गांव में आधा दर्जन बदमाशों ने मुन्ना राम के घर धावा बोला था। विरोध करने पर मुन्ना के पुत्र भोनू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना स्थल पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। शेष सभी आरोपितों की तलाश कर रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर कोतवाल वीपी पांडेय, उप निरीक्षक अवधेश नरायण, उप निरीक्षक मार्कण्डेय प्रसाद, उप निरीक्षक राजकुमार दू...