मुजफ्फरपुर, जून 6 -- सरैया। जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित पोखरैरा टोल के समीप एक झाड़ी से मिले किशोर के शव मामले में पुलिस ने दो नाबालिग को पकड़ा है। दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपित एक ही गांव के हैं। थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि मृतक नितेश कुमार (16) के घर के पास रहने वाले दो नाबालिगों को शुक्रवार देर रात हिरासत में लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। दोनों को किशोर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। एक जून की शाम पोखरैरा टोल के समीप राजू राय के इकलौते पुत्र नितेश कुमार (16) का झाड़ी में शव मिला था। घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...