बेगुसराय, मार्च 25 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। गौड़ा में किशोर आयुष कुमार विष्णु की हत्या के आरोपित घटना को अंजाम देकर पूरे गांव घूमकर कह रहे हैं कि हां गोली मार दी। यह जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों की इस करतूत से पूरा गांव स्तब्ध है। गांव के लोग बताते हैं कि घटना के बाद जिस तरह बदमाशों ने गांव में प्रचार किया, इससे लगता है कि दोनों में पुरानी रंजिश थी और वे सही मौके की तलाश में थे। फिलहाल मृतक के बड़ भाई द्वारा हत्या के मामले में गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया गया है। हालांकि, पुलिस तीनों आरोपितों का नाम नहीं बतायी है लेकिन घटना के बाद से ही बदमाशों के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी करने की बात कही जा रही है। पुलिस द्वारा बदमाशों पर दबाव बनाने के लिए एक बदमाश के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की बात भी बताई जा...