हाजीपुर, जून 25 -- जंदाहा संवाद सूत्र जंदाहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अरनिया गांव से बीते दो माह पूर्व एक किशोर की हत्या के मामले के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जहां से न्यायिक हिरासत में मंडलकारा हाजीपुर भेज दिया गया है।

मामले का विवरण मालूम हो कि जंदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत जंदाहा क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित अरनिया गांव में बीते 19 अप्रैल के सुबह एक किशोर का शव आम के पेड़ से लटका पाए जाने के मामले में मृतक के पिता ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उक्त मामले में मृतक रोहित कुमार उम्र 17 वर्ष के पिता अजय राम ने नगर पंचायत जंदाहा के वार्ड संख्या 9 स्थित अरनिया निवासी राजेश सिंह, मंटू कुमार एवं राजू कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी...