नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आदर्श नगर पुलिस ने मजलिस पार्क की झाड़ियों में किशोर के शव को जलाने की गुत्थी सुलझा ली है। बदमाशों ने हत्या का बदला लेने के लिए किशोर को मार डाला था। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी को मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियों में आग लग गई थी। पुलिस ने आग बुझाने के बाद किशोर की लाश बरामद की थी। जांच के क्रम में मृतक की पहचान 17 वर्षीय विष्णु के तौर पर हुई। दरअसल, विष्णु की बड़ी बहन रोशनी ने अशोक विहार थाने में भाई की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। रोशनी ने बताया कि विष्णु 11 फरवरी की शाम को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आदर्श नगर इलाके में बीते साल अगस्त में दीपक नाम के शख्स की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने विष्णु को बाल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.