किशोर की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, गए जेल
सीतापुर, अगस्त 12 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के सरदार फार्म कमेला में चाकू से गोदकर किशोर की हत्या और उसके चचेरे भाई को जख्मी करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से कत्ल में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
घटना का विवरण शहर कोतवाली इलाके के सरदार फार्म कमेला निवासी अयान और उसके चचेरे भाई दानिश का स्थानीय निवासी सलीम व उसके बेटे शुऐब से वीडियो गेम खेलने को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर सलीम और उसके बेटे ने अयान व दानिश पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में दोनों भाई घायल हो गए थे। वारदात के बाद आरोपी पिता पुत्र भाग निकले थे। घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां लखनऊ रेफर हुए अयान की रास्ते में मौत हो गई थी। इस मामले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.