गोंडा, अप्रैल 18 -- मोतीगंज (गोंडा) संवाददाता। गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के विरतिहा गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व गांव का सरजू प्रसाद ( 17) को उसके दो साथी सालपुर दवा लेने के लिए बुला कर ले गए थे। शाम तक जब घर नहीं आए तो परिजनों ने खोजना चालू किया तो दोस्तों के द्वारा बताया गया कि वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि किशोर को साथ ले गए युवकों ने मारा पीटा गया है। उसकी मारपीट में चोटे आने से मौत हुई है। परिजनों ने कहा कि सरजू प्रसाद के पूरे शरीर में सिर्फ चोट के ही निशान पाये गये हैं। वहीं वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामभवन पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत भमैचा के विरतिहा गाँव निवासी एक युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भे...