चित्रकूट, मार्च 12 -- चित्रकूट, संवाददाता। सीतापुर कस्बा स्थित रामघाट के समीप राधा मोहन मंदिर में रहने वाले किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव अर्धनग्न हालत में छत पर सुबह पड़ा मिला। परिजनों ने उसे छत पर पड़ा देखा तो अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शरीर में चोट जैसे कोई निशान नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। रामघाट के पास राधा मोहन मंदिर में रामानुज मिश्रा अपने परिवार के साथ रह रहे है। रामानुज का 16 वर्षीय बेटा उत्कर्ष मिश्रा पिछले डेढ़ वर्ष से वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड करता रहा है। वह अक्सर परिजनों को कुछ बताए बिना ही घर से चला जाता था। बताते हैं कि उत्कर्ष मंगलवार कहीं चला गया था। वह रात में वापस लौटकर घर पहुंचा। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने छत पर उ...