कौशाम्बी, मई 13 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंगलवार देर रात जुगराजपुर के समीप सड़क हादसे में किशोर की मौत मामले में बुधवार को डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पंतरवा गांव का 15 वर्षीय अजीत कुमार पुत्र रमेश कुमार राय सोमवार रात पड़ोस में रहने वाले अपने साथी गगन कुमार व अन्य के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने सरायअकिल के धर्मपुर गया था। सभी दोस्त अलग-अलग तीन बाइक पर सवार थे। लौटते वक्त वे रास्ता भटककर जुगराजपुर के समीप पहुंच गए। वहां एक गुमटी वाले से रास्ता पूछा। इसके बाद सड़क किनारे खड़े होकर शौच क्रिया करने लगे। तभी सरायअकिल की तरफ से आए तेज रफ्तार डंपर ने अजीत व गगन को टक्कर मार दी थी। हादसे में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। गगन की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की डंपर सम...