उरई, मार्च 20 -- कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया और विरोध में सिकंदरपुर-नदीगांव मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। सीओ ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा सभाला और हंगामा काट रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक प्रशांत दोहरे के पिता सुंदर सिंह सहित परिवार के अन्य महिला-पुरुष सदस्यों ने मौके पर पहुंचे सीओ परमेश्वर प्रसाद को बताया कि परिवार के ही कुछ लोग उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देते थे। उनका आरोप है कि जमीन विवाद के चलते ही बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है। हंगामे के ...