जौनपुर, मार्च 9 -- जौनपुर, संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकियां धाम में सोमवार की सुबह दर्शन करने आए एक किशोर की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के दीवानगंज पट्टी निवासी 15 वर्षीय कमलदीप कश्यप पुत्र संतोष कश्यप अपने दो दोस्तों के साथ चौकियां माता के दर्शन के लिए आया था। दर्शन के बाद तीनों चौकिया स्थित पोखरे में स्नान करने लगे। इसी दौरान कमलदीप अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद लोगों ने किशोर को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे ...