सीतामढ़ी, मई 24 -- जितेंद्र सिन्हा परसौनी। जिला पंचायत राज पदाधिकारी के निर्देश में यूनिसेफ एवं प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड अंतर्गत देमा पंचायत भवन में शनिवार को किशोर-किशोरी सशक्तिकरण विषय पर पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- बच्चों की भावनाओं को समझें, डांटे नहींकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर एवं किशोरियों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा| कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर पर बाल पंचायत का गठन किया जाएगा, जिससे बच्चों एवं किशोर-किशोरियों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके तथा वे अपनी समस्याओं एवं सुझावों को पंचाय...