लोहरदगा, दिसम्बर 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रीय किशोर किशोरी योजना के तहत विभिन्न बिंदुओं पर जागरूकता को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में साथिया और सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 19 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों के साथ राष्ट्रीय किशोर किशोरी योजना के तहत छह बिंदुओं पर चर्चा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक दिव्या किरण, नौमी खाखा, लीलावती कुमारी और पुष्पलता केरकेट्टा के द्वारा राष्ट्रीय किशोर किशोरी योजना के अंतर्गत मुख्य बिंदु पर प्रकाश डाला गया। जिसमें विशेष कर पोषण, यौन और प्रजनन तथा स्वास्थ्य, गैर संचारी रोग, नशा का दुरुपयोग, मानसिक और भवनात्मक स्वास्थ्य और चोट और हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यौनावस्था में विभिन्न तरह क...