भभुआ, जनवरी 29 -- मोहनियां के शारदा ब्रजराज प्लस टू हाई स्कूल आयोजित हुआ प्रशिक्षण स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और जीवन कौशल पर दिया गया विशेष जोर (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। किशोर-किशोरियों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास एवं जीवन कौशल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने गुरुवार को मोहनियां स्थित शारदा ब्रजराज प्लस टू हाई स्कूल में नोडल शिक्षकों के लिए किशोरावस्था विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया। कार्यक्रम में जिले के सभी नामित नोडल शिक्षकों ने भाग लिया और प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित पोषण, मानसिक स्वास्थ्य तथा जीवन कौशल शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने नोडल शिक्षकों को विद्यालय...