चाईबासा, दिसम्बर 18 -- चाईबासा। सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में एएनएम सुजाता पुरती और एमपीडब्ल्यू दुलमु गोडसोरा ने विद्यालय के किशोर -किशोरियों का हीमोग्लोबिन जांच किया। इसमें कई किशोरियों का हीमोग्लोबिन कम पाया गया। ऐसे किशोरियों को प्रधान शिक्षक कृष्णा देवगम ने सुझाव दिया कि अपने खान -पान में अधिक से अधिक पत्तेदार सब्जियों का उपयोग कर हीमोग्लोबिन स्तर सही रखें। चूंकि हीमोग्लोबिन हमारे शरीर का महत्वपूर्ण तत्व है। इसके बिना हम स्वस्थ नहीं रह सकते।उन्होंने कहा कि दुकान की चीजें कम से कम उपयोग करें। मौके पर शिक्षक- शिक्षिकाएं गंगाराम लागुरी, कुंती बोदरा, आइसीटी इंस्ट्रक्टर अंजिता सिंकू व बीएड प्रशिक्षु दीपिका कुमारी, मोनिका महतो, पुष्पा कुमारी, अलका बोबोंगा, सुषमा कुदादा, पूर्णिमा कुमारी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्...