जौनपुर, मई 14 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खुटहन थाना क्षेत्र के 14 वर्षीय किशोर को प्रेम जाल में फंसाकर उसका यौन उत्पीड़न करने वाली युवती सहित चार अन्य साथियों पर मानव तस्करी का आरोप है। पीड़िता ने संगठित हनी ट्रैप गिरोह होने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दी। किशोर की मां के प्रार्थना पत्र पर अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय ने थानाध्यक्ष खुटहन को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।थाना क्षेत्र निवासी किशोर की मां ने बदलापुर क्षेत्र निवासी एक युवती समेत पांच के खिलाफ अधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि सभी आरोपी संगठित गिरोह बनाकर भोले भाले युवकों को प्रेम जाल में फंसा कर उनसे धन उगाही करने तथा झूठे दुराचार के मुकदमे फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल ...