रामपुर, मार्च 18 -- रामपुर। 11 मार्च को देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में पकड़े गए किशोर के मोबाइल को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कब्जे में ले लिया था। जिसके बाद उसके मोबाइल की जांच की जा रही है। उधर, अब उसके परिजनों और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मिलकखानम थाना क्षेत्र के माटखेड़ा निवासी एक किशोर जालंधर में रहकर कार्य करता था। वह वहां एक मॉल में कार्य करता था। 11 मार्च को किशोर ट्रेन में सवार होकर घर आ रहा था। जैसे ही वह रामपुर स्टेशन पर पहुंचा था तो दिल्ली की स्पेशल सेल टीम ने उसे पकड़ लिया था और दिल्ली ले गए थे। दो दिन बाद किशोर के परिजनों को जानकारी दी थी। जिसके बाद सामने आया था कि किशोर पर देश विरोधी गतिविधियों के आरोप लगे हैं। उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने के बाद छह दिनों की पुलिस रिमांड पर लिय...