हमीरपुर, मार्च 6 -- हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के पारा गांव में गुरुवार की शाम से लापता 14 वर्षीय बालक का शव उसी के निजी नलकूप के कच्चे कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। फंदे पर लटके बालक के घुटने जमीन को छू रहे थे। कमरे का दरवाजा भी खुला था। ऐसे में परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर फील्ड यूनिट संग पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पारा गांव निवासी कमल सिंह परिहार का 14 वर्षीय पुत्र साहिल उर्फ भोला कल गुरुवार की शाम सात बजे घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह परिजन जब नलकूप की ओर गए तो कमरे खुला देखकर अंदर पहुंचे, वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। किशोर का शव फंदे से लटका था। उसके घुटने जमीन को छू रहे थे।साहिल की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों का...