अलीगढ़, अप्रैल 15 -- खैर, संवाददाता। नशे की हालत में दो किशोरों पर खौलता हुआ तेल फेंकने के मामले में खैर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में झुलसे किशोरों का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल की शाम मोहल्ला जामा मस्जिद के निकट स्थित मोमोज और चाउमीन के ठेला पर 14 वर्षीय आविद सामान लेने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद भोला पुत्र मुकीम ने कढ़ाई उठाकर उस पर खौलता तेल फेंक दिया। घटना में आविद के साथ एक आठ वर्षीय अन्य किशोर भी गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से आवेद की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बेटे ने पिता पर गर्म खिचड़ी फेंकी, गिरफ्तार पीड़ित की मां शबनम पत्नी भूरा खान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा ...