मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो हजार जीविका दीदियां किशोरों और परिवार के अन्य लोगों को एचआईवी के खतरों से बचाएंगी। टीन एजर्स में एचआईवी के बढ़ते मामले को लेकर जीविका दीदियों को इससे जोड़ा गया है। जीविका दीदियां छह लाख से अधिक घरों तक पहुंचकर जागरूक करेंगी। पहले चरण में दो हजार महिलाओं को लक्षण पहचानने से लेकर जांच में सहयोग की ट्रेनिंग दी जा रही है। ये अपने गांव-पंचायत की हर महिला के घर जाकर उन्हें ट्रेंड करेंगी。

एचआईवी संक्रमण की स्थिति जीविका की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि वर्तमान में बिहार में एचआईवी के लगभग 1.5 लाख से अधिक संक्रमित मरीज हैं। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के 'मिशन एड्स सुरक्षा' के तहत वैश्विक लक्ष्य को हासिल करने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। इस ...