हल्द्वानी, फरवरी 6 -- कोटाबाग। जीआईसी पवलगढ़ में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल के दिशा निर्देशन में किशोर बालक व बालिकाओं के लिए सचेतना कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य डॉ. आरती जैन ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डाला। चौकी प्रभारी बैलपड़ाव राजवीर सिंह नेगी और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैलपड़ाव से डॉ. आरसीएस राणा ने जानकारियां दीं। वहीं जीआईसी पवलगढ़ में आज शनिवार को ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कोटाबाग ब्लॉक के सभी विद्यालय प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...