फतेहपुर, अप्रैल 12 -- फतेहपुर। किशोरावस्था जीवन का सबसे संवेदनशील दौर होता है, जहां शरीर और मन दोनों तेजी से बदलाव के दौर से गुजरते हैं। इस उम्र में उठने वाले सवाल, जिज्ञासाएं और शंकाएं अक्सर किशोरों को परेशान करती हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में संचालित साथिया केंद्र उनके लिए भरोसेमंद साथी बनकर उभर रहा है। जिला अस्पताल में स्थापित इस केंद्र पर किशोरों को विशेषज्ञ काउंसलर द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जा रहा है। यहां आने वाले किशोर अपनी समस्याएं खुलकर साझा कर रहे हैं और उन्हें सही दिशा मिल रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश कुमार ने बताया कि किशोरावस्था में शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक बदलाव तेजी से होते हैं, जिससे कई बार बच्चे भ्रम और तनाव की स्थिति में आ जाते हैं। साथिया केंद्र ऐसे ही सवालों का वैज्ञानिक और सहज समाधान उपलब्ध कराता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.