गोरखपुर, जून 30 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में एक किशोरी प्रेमजाल में फंसकर घर से नकदी और जेवर लेकर लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि किशोरी घर से करीब 16 हजार रुपये नकद और गहने भी साथ ले गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपित के माता-पिता पर शिकायत करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...