बांदा, मई 31 -- बांदा। बदौसा थाने के दुबरिया गांव निवासी मकुलिया पत्नी केशव ने थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। वह 18 मई को बदौसा सब्जी मंडी से लापता है। तब से उसकी तलाश कर रहे हैं, उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। इसके पूर्व भी बेटी कहीं चली गई थी, लेकिन पुलिस के सहयोग से मिल गई थी। पुलिस ने जल्द उसकी तलाश करने का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...