जमुई, जनवरी 20 -- खैरा। निजी प्रतिनिधि खैरा प्रखंड के प्लस टू यूएचएस बेला विद्यालय परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोरी स्वास्थ्य दिवस एवं बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आरकेएसके, खैरा प्रखंड द्वारा पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को उनके स्वास्थ्य, अधिकार और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन आरएमएनसीएच काउंसलर राज कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार तथा किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह के सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर भ...