वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। सारनाथ के सारंग तालाब में एक मकान में सारनाथ पुलिस ने शुक्रवार को देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। आरोपी महिला सैदुल निशा 14 साल की अपनी सगी भतीजी एवं अन्य किशोरियों से देह व्यापार कराती थी। किशोरी ने बयान में बताया है कि उसके सौतेले पिता ने भी दुष्कर्म किया। सारनाथ पुलिस ने सौतेले पिता समेत दो और को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी सैदुल निशा और उसके पति मनोज को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को मुक्त कराया गया था। किशोरी के पिता शिवपुर में रहते हैं। उसके पिता ने किशोरी की मां को छोड़ दिया। किशोरी की मां ने पुरानापुल निवासी शमशेर से दूसरी शादी कर ली और उसी के साथ रहने लगी। इधर, किशोरी के पिता ने उसे रहने के लिए सगी बुआ सैदुल निशा के यहां भेज दिया। यहां बुआ उससे देह व्यापार कराने लगी। इ...