महाराजगंज, मई 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा क्षेत्र में एक 16 वर्षीया किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मामले के सामने आने के 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपितों को दबोच लिया। तीन मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बलात्कार एवं पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। यह भी पढ़ें- शौच के लिए गई नाबालिग से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म घटनाक्रम पुलिस की छानबीन में जानकारी मिली कि किशोरी का मनीष निवासी चेहरी के साथ चार वर्षों से संबंध था। बीते 18 मई की रात 11 बजे वह किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। बागीचे में मुलाकात के दौरान ही अन्य दो युवकों विकास व राजन ने उन्हें देख लिया। इन दो...