धनबाद, मई 28 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनसार में 14 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी लवकुश यादव को एसआईटी ने बिहार के नवादा रजौली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को लवकुश को जेल भेजा। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने पत्रकारों से बातचीत कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धनसार के नई दिल्ली कॉलोनी निवासी लवकुश यादव के खिलाफ धनसार थाने में चार मई को प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप लगाया कि लवकुश यादव ने घर में घुसकर किशोरी से जोर-जबर्दस्ती की। घर में पीड़िता अकेली थी। इस बीच आरोपी उसके घर में घुस गया और उसके साथ गलत किया। जब किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे और उसे बचाया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने एसएनएमएमसीएच में पीड़िता की मेडिकल जांच करायी थी। साथ ही न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया था। आरोपी मूलरूप से बिहार के नव...