संतकबीरनगर, अगस्त 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। डेढ़ माह पूर्व बेलहर क्षेत्र में दलित किशोरी से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या हुई मामले के दोनों आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। पुलिस ने इनकी आपराधिक गतिविधियों पर अकुंश लगाने के लिए यह कार्रवाई की है। वैसे दोनों आरोपी मौजूदा समय में जेल में बंद है।

मामले का विवरण 28 जून को बेलहर कला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को करीब 15 दिन पहले कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया था। तीन दिन पहले उसे घर छोड़ दिया था। उसके बाद रात में किशोरी घर से लापता हो गई। अगले दिन सुबह उसका शव कब्रिस्तान के पास सागौन के पेड़ के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को फांसी का रूप देकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप ...