उरई, जनवरी 3 -- सिरसाकलार। क्षेत्र के एक गाँव निवासी बाबा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार क़ो शाम 8 बजे उसकी नाबालिग नातिन जानवरो के बाड़े में चारा जानवरो क़ो डालने गई थी तभी गाँव का ही पुत्तन पहुंचकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसका हाथ पकड़कर उसे भूसे के कमरे में ले जाने लगा जिससे बचने के लिए नातिन चिल्लाने लगी जिसकी चिल्लाना सुनकर उसकी माँ बाड़े में पहुंची माँ क़ो आते देखकर वह नातिन क़ो जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग गया। जब वो बाड़े में पंहुचा तो नातिन ने रो रोकर पूरी घटना बताई जिसकी सूचना हमने तुरंत 112 पर दी व थाने जाकर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष परमेन्द्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपी क़ो शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा जाँच कर कार्यवाही कि जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.