गौरीगंज, जून 6 -- जामो। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 4 जून को पड़ोसी गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की। घटना से डरी पीड़िता ने एक दिन बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी गुड्डू पुत्र रामपियारे निवासी बरौलिया के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भैंस बांधने गई युवती को घेर में खींचकर दुष्कर्म आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...