पीलीभीत, मार्च 15 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम कुठिया बिठोरा निवासी तोताराम पुत्र शंकर लाल ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी बहन का पुत्र महेंद्र पाल निवासी ग्राम रूरा रामनगर के एक 14 वर्षीय पुत्री है। उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। उसकी पुत्री अपने पिता के साथ रह रही है। उसकी पुत्री को महेंद्र पाल और उसका भाई बृजेश आए दिन मारपीट करते हैं। जानकारी होने पर 12 मार्च को वह अपने दामाद शंकर लाल के घर गया था। जब उसने मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह वह अपनी महेंद्र की पुत्री सपना को लेकर अपने घर आया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...