फिरोजाबाद, मार्च 26 -- एक युवक द्वारा किशोरी को आएदिन धमकियां दी जा रही हैं। उससे अश्लील बातें करता है और कहता है कि उससे शादी कर ले नहीं तो उसको बदनाम कर देगा। आरोपी ने घर पर आकर भी अभद्रता की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना उत्तर में श्रीराम कालोनी निवासी किशोरी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके साथ अंशज कुमार शुक्ला उर्फ भोला पुत्र विजय निवासी लालऊ रोड उसके साथ आएदिन अश्लील बातें करता है। कहता है कि उसके साथ शादी करनी पड़ेगी। उसकी हरकतों का विरोध किया जाता है तो कहता है कि वह शादी नहीं करेगी तो उसके घर पर जाकर गलत बातें कहेगा और उसका जीना दुश्वार कर देगा। इतना ही नहीं आरोपी ने घर पर आकर उसके परिवार से भी अभद्रता की थी। जान से मारने की धमकियां दे रहा है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान...