मधुबनी, जुलाई 24 -- मधेपुर। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आया है। एक युवक अपने गांव की ही 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपनी भांजी के जन्मदिन पर बुलाया। युवक अपने पड़ोस की नाबालिग को बहन कहता था। उसके बाद युवक ने लड़की को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। फिर पांच साल तक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा। यह घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के गांव में पांच साल वर्ष पूर्व घटित हुई बताई जा रही है। आरोपी के घिनौनी करतूत का सिलसिला पांच साल तक चलता रहा। अर्थात दिसंबर 2025 तक चलता रहा। लड़की के बालिग होने के बाद अब उसके माता-पिता ने उसकी शादी तय की।

आरोपी की धमकियाँ इसके बाद आरोपित अपने भाई के साथ लड़की के घर जाकर गाली-...