वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 साल की किशोरी से पांच माह तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भपात की दवा खिलाई। जब हालत बिगड़ी तो घटना की जानकारी हुई। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता की मां ने रविवार को तहरीर दी। पुलिस को बताया कि गांव निवासी राकेश नामक युवक उनकी बेटी को धमकाकर अवैध संबंध बनाता रहा। मामला तब सामने आया, जब 6 मई को किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी को गर्भपात कराने वाली दवा दी गई है। मां के पूछने पर किशोरी ने बताया कि वह करीब चार महीने की गर्भवती थी। आरोप है कि युवक ने उसे जबरन गर्भपात की दवा खिलाई ...