मिर्जापुर, जुलाई 28 -- मिर्जापुर, संवाददाता। शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म में पुलिस ने सोमवार होमगार्ड के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ था। मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रविवार को होमगार्ड के पुत्र सूरज पटेल के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि होमगार्ड के पुत्र ने उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ लगभग छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। उसका पेट फूलने पर मां उसे अस्पताल लेकर गई। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद बताया कि किशोरी गर्भवती है।पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में मड़िहान...