किशोरी से दुष्कर्म में फरार आरोपित गिरफ्तार
कानपुर, जुलाई 3 -- कानपुर देहात। मूसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने देर रात दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। मूसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को शादी का झांसा देकर गांव के ही रहने वाले कपिल पुत्र देवी प्रसाद ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। मामला संज्ञान में आने पर पीड़ित किशोरी के पिता ने 12 जून को आरोपित कपिल के खिलाफ मूसानगर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में छानबीन के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की बात सामने आने पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाने के साथ ही आरोपित की तलाश शुरू कर दी। आरोपित के बिबियापुर मोड़ के पास देखे जाने की सूचना पर एसआई सुनील कुमार वर्मा ने पुलिस टीम के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.