कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव से छह दिन पहले खेत पर गई किशोरी को दबोचकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहा आरोपित बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने तिगाई के पास से उसको गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद चालान कर दिया।रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली किशोरी गत 12 मार्च को खेत पर गई थी। उसको अकेला देखकर गांव के ही रहने वाले राम विलास ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले में उसके पिता की तहरीर पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा था। इसके साथ ही पुलिस घटना की छानबीन व फरार आरोपित की तलाश कर रही थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने तिगाई गांव के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे आरोपित राम विलास को दबाच लिया। एसओ रूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.