वाराणसी, मार्च 1 -- पिंडरा, संवाद। सिंधोरा थाना क्षेत्र की किशोरी को गांव में जनसेवा केंद्र चलाने वाले युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर इलाज के बहाने चिकित्सक ने भी रेप किया। प्रकरण में पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जनसेवा केंद्र संचालक संदीप ने प्रेमजाल में फंसाया। नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे डरा-धमकाकर गर्भपात के लिए सरहद ओदार निवासी डॉक्टर विनोद पटेल के श्रीराम सुखमय होम्योपैथिक क्लिनिक पर ले गया। आरोप है कि चिकित्सक ने भी इलाज के बहाने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रह...