हापुड़, अगस्त 18 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने नो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, बच्ची द्वारा मां को जानकारी दी गई। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि गांव निवासी महिला ने बताया कि वह आशा के पद पर कार्य करती है। पीड़िता ने बताया कि एक साल पूर्व उसके ही रिश्ते के देवर ने उसकी आठ साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ की। उस समय लोगों ने फैसला करा दिया, लेकिन तभी से आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखने लगा। उसने बताया कि अपने काम के लिए वह गढ़ नगर के लिए गई थी, इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता को उसकी बेटी ने डरते...