सासाराम, मई 31 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। कच्छवां थाना क्षेत्र के एक गांव से पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास को समय रहते विफल किया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि उक्त 65 वर्षीय लालबाबू राय को 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया कि किशोरी कुछ सामान लाने बाजार जा रही थी। इसी क्रम में सन्नाटा देख वह किशोरी को उठा कर अपने कमरे में ले गया और गलत कुकृत्य करने की कोशिश करने लगा। यह भी पढ़ें- किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व चाकू बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...