मेरठ, फरवरी 11 -- दौराला। पड़ोसी किशोरी को होटल में ले जाकर दुष्कर्म के आरोपी मोदीपुरम से सटी एक कालोनी निवासी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था। थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में किशोरी ने बताया था कि पड़ोस में किराए पर रहने वाला 20 वर्षीय अभिनव उसको अपने साथ एक होटल में ले गया था। होटल में उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। होटल से लौटने के बाद उसने परिजनों को जानकारी दी थी। इस पर परिजन उसको साथ लेकर थाने पहुंचे थे। जहां महिला हेल्प डेस्क ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए बयान दर्ज किए थे। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.