कौशाम्बी, मई 19 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके परिवारीजनों की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की। मामले की शिकायत पर 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरायअकिल इलाके की महिला ने बताया कि 15 मई की रात आरोपी राजेश उसकी 16 साल की भतीजी को बदननियती से घसीटते हुए अपने चाचा के घर ले जा रहा था। शोर सुन परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और इज्जत बचाने का प्रयास किया तो उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर सभी की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई शुरू कर दी। इससे पीड़िता, उसकी भतीजी, पति, जेठ व भतीजे को गंभीर चोटें आईं। सोमवार को पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी राजेश, शिवराम, शिवलाल, चंद्र प्रकाश, आशीष, संदीप, सुरेश, मुकेश, सुकेश एवं गनेश के...