लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी मोहनपुरवा निवासी सुहेब अली पुत्र रोज अली को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। सदर कोतवाली के एक गांव निवासी पीड़ित पिता के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 14 वर्षीय बेटी शौच के लिए घर से गई खेतों में गई थी। गन्ने के खेत में घुसते ही उसे घात लगाए बैठे सुहेब ने उसे दबोचकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा मुकदमा दर्ज आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपित युवक को हिरासत में लेकर बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...