कौशाम्बी, जनवरी 31 -- कौशाम्बी थाने पर 27 जनवरी को इलाके की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि गांव के ही किशोर ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार सुबह गांव के करीब से उसे अभिरक्षा में लिया गया। लिखापढ़ी कर आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...