फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- रसूलपुर थाना पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सोमवार सुबह छह बजे मोढ़ा चौराहे के पास से पकड़ा। किशोरी का मेडिकल और बयान कराने के बाद पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई है। चंदौली के थाना धीना के गांव सिरकलपुर निवासी कौशल आजाद पांच दिन पूर्व रसूलपुर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए जाल बिछाया। सोमवार सुबह मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी मोढ़ा चौराहे के निकट कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कौशल किशोरी के ननिह...