रुडकी, फरवरी 28 -- कोतवाली पुलिस ने एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बीते 26 फरवरी को पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का कहना था कि गांव के ही एक युवक ने उसकी 13 साल की नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज भी की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.